बरेली :गायत्री परिवार ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री चेतना केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें गायत्री परिजनों समेत क्षेत्र के अन्य लोगों ने रक्तदान किया।गायत्री परिवार तत्वधान शांतिकुंज की ओर से मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में गायत्री चेतना केंद्र मुंशीनगर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें गायत्री परिजनों एवं क्षेत्र के अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। जिला समन्वयक संजीत शर्मा ने बताया कि आगे भी गायत्री परिवार की ओर से आगे भी इस तरह के शिविर में आयोजित किए जाते रहेंगे। रक्तदान करने वालों में प्रखर,संगीता वर्मा,रुपेश,लोकेश,आशुतोष तिवारी, रुचि शर्मा,गायत्री दीक्षित, रितेश,सुनीता, अंकित ,अमित, संजीत आदि शामिल रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज