कार में लगी भंयकर आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

यूपी के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती कार में अचानक भयंकर आग लग गई। जैसे ही राहगीरों ने चलती हुई कार के टायर में आग लगते हुए देखा तो तुरंत राहगीरों ने मामले की जानकारी ड्राइवर को दी। तब कार सवार परिवार गाड़ी से बाहर निकल आया और आग बुझाने में जुट गया लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि उसे बुझाने में लोग नाकाम रहे और देखते ही देखते धू धू कर कार स्वाहा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को फोन लगाया लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी दमकल कर्मियों का फोन नहीं लगा, जलकर राख हुई कार को मौके पर ही छोड़कर परिवार गंतव्य को रवाना हो गया। जानकारी के मुताबिक पीलीभीत जनपद के कस्बा बिलसंडा के रहने वाले महेंद्र पांडेय अपने परिवार के साथ सीतापुर दवा लेने जा रहे थे पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ा गॉंव के समीप पहुंचते ही उनकी आल्टो कार दिक्कत करने लगी तभी वह पुवायां कस्बे में अपनी अल्टो कार मिस्त्री को दिखाने जा रहे थे तभी कार में भयंकर आग लग गई।कार में लगी भंयकर आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज