पुलिस मुठभेड़ में जरेली हत्या कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नवाबगंज के जरेली में हुए दोहरे कांड के तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि जरेली हत्याकांड में शामिल कदीर अलीम, जैफी हैदर , टांडा सादात की तरफ से डाम की ओर आ रहे है। पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए दोनों आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने खेत मे भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में दोनों आरोपियों को फायरिंग करके जवाब दिया। इस घटना में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कलीम पर 25 हजार का इनाम रखा था साथ ही दूसरे आरोपी पर 20 हजार का इनाम रखा था। वही पुलिस ने एक अन्य आरोपी जरी हैदर को गिरफ्तार किया है। जरेली गांव में 22 मई को पंचायत के दौरान हिंसक बारदात हो गई थी जिसमें 2 की मौत और 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

पुलिस मुठभेड़ में जरेली हत्या कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार


पूरी घटना जानने के लिंक पर क्लिक कीजिए

हिंसक रिश्तेदार : पंचायत के दौरान पति पत्नी पक्ष हुए हिंसक दो की मौत , कई घायल

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment