पुलिस को फंसाने की नियत से रंजीत ने  अपने हाथ -पैर में  ठोंकी थी कीलें , पुलिस ने रंजीत को लिया हिरासत में 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | जोगी नवादा के युवक ने पुलिस  मास्क ना होने पर हाथ पैर पर कीलें ठोंकने का आरोप लगाया था | इस आरोप से बरेली से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया था  | पुलिस ने मामले की जाँच की तो पता चला रंजीत ने पुलिस पर दवाब बनाने के मकसद से यह घटना रची थी | पुलिस ने इस संबंध में  नैसर अली उर्फ़ ताज नाम के व्यक्ति से भी पूछताछ की | बताया जाता है कि  नैसर अली उर्फ ताज के घर ही युवक ने अपने पैर में कील ठोंकी थी | पुलिस ने जरी कारखाना संचालकके घर से कुछ कीलें और हथोड़ा बरामद किया है |

रंजीत ने पुलिस को फंसाने  के मकसद से कीलें खुद ठोंकी 

पुलिस की पूछताछ में भी रंजीत ने अपनी गलती को माना है | उसका का कहना है कि जो भी किया है उसने किया है | इस घटना से उसे भी नुकसान हो सकता था | पुलिस ने एक वीडियो के माध्यम से  नैसर अली  के पक्ष को भी मीडिया तक पहुंचाया है | नैसर अली वीडियो में कहते हुआ दिख रहा है कि रंजीत दो साल पहले उसके यहां जरी का काम किया करता था | दो दिन पहले रंजीत के मां बाप उसे उसके घर लेकर आये थे और बोले किसी से रंजीत की लड़ाई हो गई है | वह रंजीत को रात के लिए  अपने घर रोक ले , लेकिन उसकी पत्नी ने रंजीत के ढंग सही ना होने का हवाला देकर उसे  रोकने से मना किया था  | 

रंजीत को घटना के दिन नैसर अली ने अपने घर दी थी पनाह  

रंजीत के मां बाप के बार बार कहने पर नैसर अली ने उसे अपने घर  रोक लिया  था | जब वह बाहर से घर आया   देखा तो रंजीत के हाथ और पैर में कीलें ठोंक रखी थी  | तभी उसने रंजीत को अपने घर से जाने को कहा | जब उसकी  पत्नी ने रंजीत को इस हालत में  देखा तो उसे भी चक्कर आ गए | उसने उससे कहा कि  तुरंत रंजीत को यहां से भेजो , बच्चे डर रहे है | रात में दो बजे रंजीत के माता पिता को बुलाया और उनसे तुरंत ले जाने को कहा पर रंजीत के माता पिता उसे सुबह ले जाना चाहते थे | सुबह होते ही रंजीत के माता पिता उसे ले गए | घटना में किसी यादव जी का जिक्र है | रंजीत ने नैसर अली से कीलें गड़ी हालत में फोटो खिंचवाए थे और अपने भाई को भिजवाए थे | नैसर अली वीडियो में यह भी कहता दिख रहा है कि उसने रंजीत से पूछा था अपने हाथ पैर में क्यों कीलें ठोंकी है  तब उसने कहा था कि यह कहूंगा की पुलिस ने मेरे कीलें ठोंकी है | 

बरेली पुलिस ने मामले पर दी है विस्तार से जानकारी 

बरेली पुलिस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च को बारादरी पुलिस शान्ति व्यवस्था रोकथाम अपराध एवं कोविड-19 लाकडाउन के पालन हेतु चौकी क्षेत्र जोगी नवादा में थी | इसी दौरान रंजीत पुत्र मुन्ने बाबू नि0 हाजी मुल्ला जी वाली गली जोगीनवादा थाना बारादरी बरेली के द्वारा शराब के नशे में आरक्षी हरिओम के साथ कार्य सरकार में बाधा डालते हुए खींचतान, गाली गलौज व मारपीट कर चोट पहुँचाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना बारादरी पर  दिनांक 24 मई को का0 3074 हरिओम द्वारा मु0अ0सं0 343/2021 धारा 323/504/506/332/353/188/267/270 आईपीसी बनाम रंजीत पता उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री चमन गिरी द्वारा की जा रही है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास के लिए दबिश दी गयी थी । जिसमें वह पकड़ा नहीं गया था । दिनांक 26 मार्च  को गिरफ्तारी से बचने के लिए षडयंत्र के तहत हाथ एवं पैर पर कील गाडकर मीडिया के सामने प्रस्तुत हुआ । प्रथम दृष्टया गिरफ्तारी से बचने के लिए उपरोक्त कृत्य किया जाना प्रतीत होता है । 

देखिये यह वीडियो , एसएसपी बरेली मामले की जानकारी देते हुए 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज