नेशनल हाइवे पर दो कारे आपस में भिड़ी , एक घायल 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। नेशनल हाइवे पर शंखा  पुल के पास रामपुर की तरफ जा रही दो कारे आपस मे भिड़ गयी।जिससे पीछे वाली कार चालक का सिर स्टेरिंग में लगने  से वह चोटिल हो गया। टक्कर लगने से दोनो कार चालको में हाथापाई पर नौबत पहुँच गयी।रोड पर जाम लगते देख राहगीरो ने दोनो में बीच बचाव करा दिया।

मुरादाबाद निवासी यासीन खान अपनी कार के द्वारा बरेली से घर लौट रहे थे।जब वह शंखा पुल पर पहुँचे तब पीछे से अनियंत्रित गति से कार से आ रहे मुरादाबाद निवासी जितिन कुमार ने उनकी कार को ठोक दिया। जिससे दोनो कार चालक एक दूसरे की गलती बताकर आपस में झगड़ने लगे। कार रोड पर खड़ी होने से कुछ देर के लिए रोड पर जाम लगने लगा। जाम से परेशान लोगो ने दोनो को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।इसके बाद दोनो अपने अपने गंतव्य को रवाना हो गये

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज