नेशनल हाइवे पर तेज रफ़्तार ने बाइक को रौंदा , दो घायल 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा से पहले तेज रफ्तार आ रही कार ने आगे जा रही बाइक को रौंद दिया।जिससे बाइक सवार दोनो लोग गंभीर घायल हो गया।राहगीरो ने दोनो को निजी एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया।
जिला रामपुर के कस्बा मिलक निवासी भूरे और उसका दोस्त राकेश बाइक से सोमवार को बरेली दबा लेने गए थे।बापस घर लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स से पहले ठिरिया खेतल मोड़ पर पीछे आ रही अनियंत्रित अज्ञात कार ने उनकी बाइक को ठोक दिया। जिससे बाइक रोड पर गिर गयी।हादसे में बाइक सवार दोनो लोग   रोड पर गिरने पर सिर में चोट लगने के कारण गंभीर घायल हो गए।राहगीरो ने दोनो को उठाकर रोड किनारे बैठाकर एम्बुलेंस बुलाकर दोनो को बरेली अस्पताल भिजवा दिया। टक्कर मारकर कार फरार हो गयी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज