
फ़तेहगंज पश्चिमी। दिल्ली में स्मैक की बड़ी खेप के साथ हिरासत में लिए गए एक स्मैक तस्कर की निशानदेही पर तस्करो की तलाश में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कस्बा और पास के गाँब कुरतरा में छापामारी कार्यवाही की।लेकिन तस्कर टीम को देखकर छत की दीवार कूदकर भाग गए।जिससे टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में दो दिन पहले पुलिस के द्वारा एक स्मैक तस्कर हिरासत में लिया गया है।उससे स्मैक की बड़ी खेप भी बरामद हुई है।उसने स्मैक की खेप स्थानीय क़स्बा और पास के गाँब कुरतरा के स्मैक तस्करो की बताई है। हिरासत में स्मैक तस्कर की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस टीम प्रभारी निहित फोगाट की अगुवाई में एएसआई अमित कुमार और प्रमोद कुमार और दो सिपाहियों की टीम ने कस्बा के अंसारी मोहल्ला निवासी एक स्मैक तस्कर के घर छापामारी कार्यवाही की। गेट खुलवाने के बाद जब तक पुलिस घर मे घुसी तब तक स्मैक तस्कर छत की दीवार कूदकर फरार हो गया।इसके बाद टीम ने पास के गाँब कुरतरा में छापामारी कार्यवाही की लेकिन कस्बा में मारे गए छापा की भनक लगने से स्मैक तस्कर फरार हो गया।कुछ ग्रामीणों ने टीम को गाँब के वहार एक धर्मस्थल पर स्मैक डीलिंग की भी बात बताई है। बहुत जल्दी धर्मस्थल पर स्मैक की डीलिंग करने वाले तस्करो को पुलिस टीम ने पकड़ने के संकेत दिए है।फिलहाल दिल्ली पुलिस टीम मायूस होकर खाली हाथ लौट गई।




