तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई पिता- पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

अन्जार अहमद

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बदायूं- दिल्ली राजमार्ग पर बाइक पुलिया से टकराने से बाइक पर सवार पिता पुत्र घायल हो गये । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने पिता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिल बेटे का प्राथमिक उपचार किया ।

गुरुवार की सुबह थाना सहसवान के ग्राम बडेरिया निवासी इंद्रपाल (52) पुत्र राम सिंह अपने बेटे धर्मेंद्र के साथ बाइक द्वारा खुद को दिखाने नौशेरा राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे थे वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अथईया पुलिया के समीप पहुंचे तभी बाइक पुलिया से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र घायल हो गये । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इंद्रपाल की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं उनके बेटे धर्मेंद्र का प्राथमिक उपचार किया ।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment