अखिलेश यादव की मांग से तेज हुई सियासत, कहा- यूपी में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बिहार में इन दिनों जन जातीय जनगणना को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इस बीच उत्तर प्रदेश में भी जातीय जनगणना की मांग अखिलेश यादव ने की है. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस पक्ष में है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए, जब सरकार कह रही है हम डेटा सेंटर बनाएंगे, डेटा सेंटर के लिए निवेश कर रहे हैं तो सरकार आगे क्यों नहीं आती है कि जातीय जनगणना भी करें.

इसके अलावा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार वो आंकड़े दे कि इतने किसानों का गन्ने का पैसा बकाया है. इस सरकार मे जहां बिजली महंगी हो गई हो, खाद महंगी और कोई भी इंतजाम मंडी का नहीं किया. गेहूं की खरीद में कहीं भी सरकारी खरीद नहीं हुई, सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिल गई.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि BJP चाहती है कि असल मुद्दों पर बहस ना हो, आखिर बेरोजगारी कब दूर होगी? इतनी भर्तियां निरस्त हो गई जिनके पेपर लीक हुए, इस बहस पर नहीं जाना चाहते हैं. बहस के मुद्दे दूसरे बनाने की कोशिश होगी लेकिन हमारी और विपक्ष की कोशिश होगी कि सरकार को मुद्दे पर रखे.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज