कोविड के बाद देश में बेरोजगारी बढ़ने के साथ लोगों की उम्मीदें घटी है : मेनका गांधी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा है | मेनका गांधी ने बरेली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि  बेरोजगारी के मुद्दे पर यह कोशिश होना चाहिए की सरकार गंभीरता से देखे , कोविड़ के बाद देश में बेरोजगारी बढ़ी उसके साथ उम्मीदें घटी है कि नौकरी मिलेगी या नहीं ,उम्मीदें कम होने पर इंसान हिंसा की तरफ चला जाता है। बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है |

 

मेनका गाँधी ने पत्रकारों द्वारा आवारा पशुओं की समस्या पर पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर आप दूध पीयेंगे तो गाय तो पैदा होंगी  , तो लोग गाय तो रोड़ पर छोड़ेंगे ही या आप तो दूध पीना छोड़ दे या गौशालों को बनाने में सभी अपना सहयोग दे | हम लोग दो चार पिंजरे बनाते है उसे गौशाला कहते है | इसमें  पांच -दस गाय डाल देते है जो भूख से मर जाती है | सरकार के पैसे चुराए जाते है बस यही हो रहा है | बता दे कि पिछले दिनों वरुण गांधी ने किसानों समस्या के साथ बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा था तब वरुण ने कहा कि सिर्फ 8 प्रतिशत ही गरीबों को लोन मिल पाता है |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज