कूड़ा डालने में दो पक्षों में हुआ विवाद ,जमकर चले लाठी डंडे

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

प्रांजल गुप्ता 

यूपी के पीलीभीत जनपद में बीते दिन कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। बातों बातों में विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगो के ऊपर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वही पुलिस ने दोनो पक्षो से मिली तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में कार्यवाही करने की बात कही  है | 

जानकारी के मुताबिक घटना  गजरौला इलाके के अज्ञारी गांव का है जहां गांव के ही तालाब किनारे कूड़ा डालने गई 45 वर्षीय महिला उषा देवी का गांव के ही रामदास, सोमपाल, और सुनील से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने महिला को लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल महिला उषा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वही  पुलिस ने दोनो तरफ से एनसीआर दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज