किच्छा नदी में डूबे दो सगे भाइयों के मिले शव , पुलिस ने पंचनामा भर शवों को परिवार को सौंपा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाज़िद

बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धमीपुर में बीते दिन दो बच्चे नहाते समय किच्छा नदी में डूब गए थे ।आज दोनों के शव घटना स्थल से कुछ मीटर की दूरी पर उतराते हुए मिले।पुलिस ने पंचनामा भर पीड़ित परिवार को दोनों बच्चों के शव सौंप दिए।जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर हसन निवासी अफसर अली का परिवार बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धमीपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है ।अफसर अली के मुताबिक बीते रोज़ दोपहर करीब एक बजे से उनके दो बेटे खेलने को निकले और काफी देर तक वापस नही लौटे ।बच्चों को तलाशते हुए जब वह भट्टे से करीब दो सौ मीटर दूरी पर बह रही किच्छा नदी पर पहुंचे तो नदी के किनारे दोनो बच्चो के कपड़े पड़े मिले ।जिससे बच्चों के नदी में डूबने की आशंका हुई ।आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में दूर दूर तक तलाश किया मगर कुछ पता नही लगा । बुधवार को ग्राम राजूनग्ला के पास बड़े बेटे  आठ वर्षीय मो.रज़ा और ग्राम जाम अन्तरामपुर के पास छोटे बेटे छह वर्षीय मो.अली का शव नदी में उतराता देखा गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है उधर दोनो बेटों की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज