
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देररात बस- लोडर की आमने सामने की टक्कर में 17 लोगो की मौत हो गई | यह हादसा लोडर के गलत दिशा में आने के चलते हुआ | इसी कारण तेज रफ़्तार बस ने लोडर को टक्कर मार दी और पलट गई | इस घटना में चार लोगो के घायल होने की सूचना है | घायलों को पास के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले सभी मजदूर लोडर में सवार होकर नाईट शिफ्ट के लिए फैक्ट्री जा रहे थे | जानकारी के मुताबिक कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी बस और लोडर में टक्कर हो गयी जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर लोडर पर पलट गई।बताया यह भी जा रहा है हादसे में शिकार अधिकतर लोग लोडर सवार है |

बस पलटने से सवारियों की चीख-पुकार मच गई।बस में बैठी सवारियों ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर शराब के नशे में थे। मना करने के बाद भी लगातार शराब पी रहे थे जिससे यह दुर्घटना हो गई। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने मीडिया को बताया कि प्राइवेट बस कानपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी अचानक रास्ते में लोडर से टक्कर हो गई।दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है और 5 गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है | यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुचाने के लिए परिवहन बसों की व्यवस्था की गई है। उधर सीएम योगी ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया है | सीएम योगी ने मृतक आश्रितों को दो -दो लाख मुआवजे का एलान किया है |पीएम मोदी ने भी भीषण हादसे में शिकार हुए लोगो को राष्ट्रीय आपदा कोष से दो -दो लाख रूपए साथ ही घायलों को 50 हजार की मदद की घोषणा की है |




