कई गांवों को अँधेरे में रखने वाले बिजली तार चोर गिरफ्तार , यह था मामला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | थाना शाही क्षेत्र कई गांवों को अँधेरे में रखने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया  है |  पकडे गए चोरों ने कई गाँवो को जाने वाली बिजली का तार काटकर चोरी कर लिया था | पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आजाद  मौर्य पुत्र ओमप्रकाश निवासी  ग्राम सेवाज्वालापुर थाना शाही , कमल कुमार पुत्र सुम्मेरी लाल  निवासी  ग्राम सेवाज्वालापुर थाना शाही बरेली ,सोमपाल पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम   सेवाज्वालापुर थाना शाही बरेली, तेजपाल मौर्य पुत्र नरपत लाल निवासी ग्राम अशोक पीदारी थाना बहेड़ी को बुझिया माइनर के पास से एक खंडर से गिरफ्तार किया है |
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कुंतल 20 किलोग्राम चोरी हुआ बिजली का तार वरामद किया है | पकडे गए अधिकतर अपराधियों का आपराधिक इतिहास है | इसमें कुछ लोग बिजली के तारों के चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके है |
आपको बता दे कि शाही थाना क्षेत्र के गांव हौंसपुर , पीपल साना खतियान के साथ कई गांव पिछले से 6 दिनों से अँधेरे में थे | ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां की बिजली लाइन को चोरों ने काट लिया था जिससे वह अँधेरे में थे | इस सम्बन्ध में ग्रामीणों में मीरगंज विधायक से बिजली के तार चोरी होने की शिकायत की थी |
इंस्पेक्टर शाही ने बताया कि पुलिस ने बिजली के तार काटकर चोरी करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुआ 1500 सौ मीटर बिजली का तार बरामद किया है |पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधुत अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आरोपियों को जेल भेज दिया है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज