
बरेली | फतेहगंज पूर्वी के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर आज दोपहर में एक साथ कई लग्जरी गाड़ियां अस्पताल परिसर में खड़ी हुई तो हड़कंप मच गया। गाड़ियों से आए कुछ लोगों ने डॉक्टर को अपनी ऑनलाइन पर्ची दिखाकर कहा कि सभी लोगों का वैक्सीनेशन कराना है। वैक्सीनेशन के लिए पूर्व से ही उनकी डेट नियत की जा चुकी थी।तीन बसें फतेहगंज पूर्वी के अस्पताल में स्टेशन रोड पर आकर रुकीं तो पहले तो लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जब बसों के यात्री उतरकर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जा रहे थे। अचानक परदेसी लोगों की भीड़ देखकर नगर में चर्चा का विषय बन गई। वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोग भी इधर उधर हट गए। क्योंकि करोना कर्फ्यू की वजह से बाजार भी बंद था। इसलिए जब लोगों ने इस संबंध में जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उन लोगों ने किसी को कुछ नहीं बताया।उसके बाद जब अस्पताल में जाकर पता किया तब ये जानकारी प्राप्त हुई कि लगभग 80 लोग वैक्सीन लगवाने को उत्तराखंड की एक फैक्ट्री के वर्कर थे। वह बरेली के किसी एनजीओ के द्वारा यहाँ आये हुए थे।उन लोगों ने ऑनलाईन बुकिंग कर दी थी। सभी से उनकी आईडी देखकर वैक्सीन लगायी गयी है।शनिवार को भी 100 लोगों के वैक्सीन लगाई गई है। जिसमे से अस्सी लोग उत्तराखंड से आये थे। वैक्सीनेशन के लिए आए सभी लोग उत्तरांचल के रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री की कर्मी थे । बताया जाता है कुछ लोग बरेली जिले के भी थे जो कि उत्तराखंड में नौकरी के लिए जाते हैं। वैक्सीनेशन कराने आए लोगों में भगत दुरगिया, चांदनी, दीपक सिंह, संगीत गोल्डा, ललिता लेस्ट, मनीषा वेस्ट, आकाश थापर, निशी, ललित कुमार शर्मा, प्रीति अधिकारी, पंकज जोशी, प्रमोद मौर्य, पूरन सिंह, गिरजा शंकर आदि थे।




