आर्थिक संकट आते ही विदेशी युवती ने  प्रेमी को छोड़ा , अब प्रेमी को विदेशी लड़की को पनाह देने के आरोप में  पुलिस को  देना होगा जवाब !

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

इंद्रेश दीक्षित 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कोरोना का असर  रिश्तों  पर दिख रहा है | हरदोई के रहने वाले एक युवक  ने अपनी विदेशी गर्ल फ्रेंड को घर जाने को इसलिए कह दिया क्यूंकि उसकी लॉकडाउन के चलते नौकरी चली  गई | जिसके चलते दोनों के बीच झगडे आम हो गए | जब मामला आगे बड़ा तो  लड़की को  फिलीपींस एम्बेसी तक  पहुंचाया गया । अब युवती अपने घर फिलपींस जाएगी | जानकारी के मुताबिक हरदोई के मंझिला थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन कुमार को फिलीपींस की एक युवती से मोहब्ब्त हो गई थी। एडना एम वेरपो नाम की  भारत दर्शन का वीज़ा लेकर अगस्त 2019 में भारत  आई । देहरादून में पवन और एडना की पहली  मुलाकात हुई और यह पहली मुलाकात मोहब्बत में बदल गई | तब से दोनों दिल्ली में साथ रह रहे थे इसके बाद हरदोई आ गए | 

कोरोना काल में  एडना एम वेरपो की बड़ी मुश्किलें :

आर्थिक संकट आते ही विदेशी युवती ने  प्रेमी को छोड़ा , अब प्रेमी को विदेशी लड़की को पनाह देने के आरोप में  पुलिस को  देना होगा जवाब !

 एडना ने बताया कि उसके वीजा  की  अवधि एक वर्ष ही थी | इस बात की  सूचना उसने फिलीपींस एम्बेसी को दी | लेकिन  कोरोनाकाल के चलते उसके वीजे  की अवधि नहीं बाद सकी । वही  लॉकडाउन हुआ तो पवन की नौकरी जाने के चलते आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।  पवन ने एडना  से  रिश्ता ख़त्म कर घर लौटने को कहा । इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी  हुआ। एडना ने  फिलीपींस एम्बेसी से वापस घर लौटने की गुहार लगाई। इसी दौरान सभी को पता लग गया की  विदेशी युवती बिना वीजा के रह रही है| 

एडना पवन पर नहीं चाहती कार्रवाई 

एडना ने फिलीपींस जाने से पहले कहा कि वह पवन के साथ वह रह रही  थी | कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद आर्थिक संकट के चलते और  परिवार की चिंता के कारण वह  अपने देश वापस जाना चाहती है। पवन पर किसी तरह की कोई  कार्रवाई नहीं चाहती है | 

पुलिस ने मामले पर लिया संज्ञान 

पवन और एडना के मामले पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। एएसपी कपिल देव सिंह ने बताया कि पवन को नोटिस जारी किया जा रहा कि किस तरह बिना किसी ज़िम्मेदार को सूचना दिए एक विदेशी युवती को अपने घर रखा जबकि उसका पासपोर्ट और वीज़ा की वैधता समाप्त हो गई थी।फिलीपींस एम्बेसी की तरफ से जारी एक पत्र में इस बात की पुष्टि की गई है कि एडना ने उन्हें अवगत कराया था कि किस तरह  इस आपदा में उसका पासपोर्ट और वीज़ा एक्सपायर हो गया था। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज