इटावा में खुशियों के बीच आई आफत : सात फेरों से पहले दुल्हन की हुई मौत , छोटी बहन ने शादी करके परिवार को संभाला 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के  इटावा के  ग्राम समसपुर में शादी की खुशियां  उस समय मातम में बदल गई | जब शादी समारोह के दौरान एक दुल्हन की  सात फेरे लेने  से पहले हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई | परिवार ने साहस दिखाते हुए मृतिका दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया | छोटी बहन परिवार और रिश्तेदारों की बात मानकर शादी के लिए तैयार हो गई | इस दौरान गम भरे मौहाल में मृतिका की छोटी बहन की शादी कराई गई | हालाँकि इस दौरान मृतिका दुल्हन का शव घर के दूसरे हिस्से में मौजूद रहा | परिवार ने छोटी बेटी की शादी के दौरान सभी रश्में निभाई | इसके बाद बारात  को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया | बारात जाने के बाद मृतिका दुल्हन के शव का अंतिम संस्कार किया गया | 

इटावा में खुशियों के बीच आई आफत : सात फेरों से पहले दुल्हन की हुई मौत , छोटी बहन ने शादी करके परिवार को संभाला 

सात फेरे के बाद दुल्हन की हुई मौत 

दुल्हन के  भाई सौरभ जाटव ने बताया कि बीते मंगलवार को उसकी  बड़ी दुल्हन बहन  सुरभि पुत्री स्वर्गीय रमापति की शादी मंजेश कुमार पुत्र अनिल कुमार ग्राम नवाली चितभवन इटावा के साथ बडी ही धूमधाम से शादी की रस्में हो रही थी | बारात के आने पर दुल्हन पक्ष  की ओर से बारात का स्वागत  किया गया और  खानपान के साथ विवाह की रस्में शुरू कराई गई । बीती रात करीब साढ़े आठ बजे से द्वारचार के साथ शुरू हुई रस्मों में वरमाला, माँग भराई समेत अन्य कई रस्में पूर्ण हो चुकी थीं। सात फेरे(भांवरें) पडने के लिए दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्ष तैयारी में जुटे थे। इसी बीच रात्रि करीब ढाई बजे दुल्हन बनी सुरभी अचानक बेहोश हो गई। दुल्हन के बेहोश होते ही शादी बाले घर मे हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में परिजनों दुल्हन सुरभी को गांव स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहाँ चिकित्सक ने जांच पड़ताल कर दुल्हन सुरभी को ह्रदय गति रूक जाने से मृत घोषित कर दिया।

इटावा में खुशियों के बीच आई आफत : सात फेरों से पहले दुल्हन की हुई मौत , छोटी बहन ने शादी करके परिवार को संभाला 
मृतिका  सुरभि का फाइल फोटो  



छोटी बेटी ने  रिश्तेदारों की कहने पर शादी के लिए हुई राजी 


छोटी बेटी ने  रिश्तेदारों की कहने पर शादी के लिए हुई राजी शादी की खुशी के ऐसे अवसर पर दुल्हन की आकस्मिक मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई और चीख पुकार के साथ परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदारों व सगे-सम्बन्धियों,दूल्हा पक्ष के लोगो  व माँ जयदेवी उर्फ गुड्डी देवी की आपसी सहमति पर घर में मृत बहन सुरभी का शव रखे होने के साथ मृतका की छोटी बहिन निशा को दुल्हन बनना पड़ा और दूल्हा के साथ शेष बची शादी की रश्मों को पूर्ण कर निशा ने सात फेरे लेकर परिजनों के दुख पर मरहम लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने निशा व दूल्हा मंजेश के सात फेरे पूरे कराकर बुधवार की सुबह ससुराल के लिए विदा दिया। इसके बाद परिवारीजनों ने दुल्हन बनी मृत बहिन सुरभी के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। ह्रदय को झकझोर देने वाली ऐसी दुखद घटना से परिवारीजनों के साथ-साथ पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज