अलीगढ़ शराब कांड के बाद  बरेली पुलिस अलर्ट मोड़ पर , कई शराब की दुकानों की हुई जांच 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में  अलीगढ़ शराब कांड के बाद अलर्ट मोड़ पर आ गई है | पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर शराब की दुकानों को चेक किया | इस अभियान में आबकारी टीम के शामिल होने की खबर है | बरेली एसएसपी रोहित सजवाण ने  समस्त सीओ की निगरानी में  प्रभारी निरीक्षकों को शराब की दुकान के स्टॉक को चेक करने के आदेश दिए | बरेली पुलिस ने किला क्षेत्र के साथ शहर के कई क्षेत्रों एवं ग्रामीणों क्षेत्रो में शराब दुकान को चेक किया है | पुलिस द्वारा शराब की दुकानों की चेक करने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है | फिलहाल बरेली पुलिस की कई क्षेत्रों में कार्रवाई जारी है | 
अलीगढ़ शराब कांड के बाद  बरेली पुलिस अलर्ट मोड़ पर , कई शराब की दुकानों की हुई जांच 

बारादरी में अवैध शराब बनाने वाले को किया गिरफ्तार 
बरेली पुलिस ने बारादरी क्षेत्र से अवैध शराब बनाने  के आरोप में एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है | कबाड़ी के पास बड़ी संख्या में अवैध शराब बनाने का सामान बरामद किया है | बारादरी पुलिस को एक्साइज इंस्पेक्टर से सूचना मिली कि  बारादरी क्षेत्र के कांकरटोला में अवैध शराब बनाने का काम हो रहा है | इसके बाद एक्साइज और बारादरी की पुलिस ने संयुक्त रूप से कबाड़ी इनाम मियां के छापा मारा | जहां से एक प्लास्टिक केन में एल्कोहल , शराब के ढक्कन , रेपर के साथ अन्य सामान भी बरामद हुआ है |

अलीगढ़ शराब कांड के बाद  बरेली पुलिस अलर्ट मोड़ पर , कई शराब की दुकानों की हुई जांच 

एसपी  सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर को एक मुखबिर सूचना मिली थी कि बारादरी क्षेत्र के कांकर टोला में एक व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता है | इस सूचना को सही मानते हुए बारादरी थाने पहुंचे इसके बाद बारादरी पुलिस और एक्साइज की टीम ने कांकरटोला में कबाड़ी के यहां छापा मारा जहां से अवैध शराब बनाने के सामान के साथ , एक प्लास्टिक की केन में एल्कोहल , रैपर , ढक्कन के साथ अन्य सामान बरामद हुआ है | पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ,साथ  यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ इस काम में कौन कौन शामिल है और कब से शामिल है | पुलिस आरोपी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करेगी |   

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment