दुर्गा मंदिर का ताला तोड़करसोने के आभूषण व कैशबॉक्स ले उड़े चोर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रहे हैं। शुक्रवार रात वेस्ट एंड कॉलोनी में चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। 15 फीट ऊंची दीवार कूदकर घुसे चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ दिया।दुर्गा मां की मूर्ति पर लगे सोने के मांगटीके,सोने की नथ, कैश बॉक्स व पड़ोस में स्थित शनि मंदिर का भी कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह कॉलोनी के लोगों को हुई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलोनी के संरक्षक हरि प्रकाश शर्मा ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। वही बता दे की दो दिन पहले भी पिंक सिटी कॉलोनी में एक परचून की दुकान को दो चोरों ने अपना निशाना बनाया था उनकी फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके बाद भी सीबीगंज पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment