अलीगढ़ में शराब का कहर :  जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 44 ,आईबी की टीम मामले की जाँच में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में जहरीली शराब पीने  से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है | अब यह संख्या 44 पर जा पहुंची है | वही प्रशासन ने जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 25 बताई है | जानकारी के मुताबिक अलीगढ के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 44 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि जिला प्रशासन ने 25 लोगों के मरने की पुष्टि की है | अलीगढ़ के भाजपा सांसद ने दावा है कि जहरीली शराब से  35 लोगो ने अपनी जान गंवाई है । उधर इंटेलिजेंस ब्यूरो ने शुक्रवार से अलीगढ़ पहुंचकर मामले की  जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने  एक बड़ा फैसला लेते हुए जनपद की सभी देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों को जांच होने तक बन्द करा दिया है।

अलीगढ़ में शराब का कहर :  जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 44 ,आईबी की टीम मामले की जाँच में जुटी 

शराब से पहली मौत की खबर  करसुआ से आई 

अलीगढ में जहरीली शराब के सेवन से पहली मौत की  मामला शुक्रवार की  सुबह लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ से आया था |  घटना की सूचना मिलते ही  जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग में हड़कम्प मच गया और इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। शराब पीने से मरने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। समाचार लिखे जाने तक 32 लोगों के शवों का पोस्ट मार्टम हो चुका है जबकि 12 शव पोस्ट मार्टम पर रखे हुये थे ।  जबकि जिला प्रशासन ने मरने वालों की 25 लोगों की पुष्टि की है। वहीं इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई है और एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन सभी पर गैंगस्टर व रासुका की कार्यवाही भी की जा रही है। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रूपये आर्थिक मदद  देने की घोषणा की है। आबकारी विभाग के तीन कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।  जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन को  मैजिस्ट्रेट जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है | 

अलीगढ़ में शराब का कहर :  जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 44 ,आईबी की टीम मामले की जाँच में जुटी 


जिले में शराब की सभी दुकानें कराई गई बंद 

डीएम  चन्द्रभूषण सिंह के अनुसार इस घटना के बाद पूरे जनपद की देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों को जांच होने तक बन्द करा दिया गया है। सभी उप जिलाधिकारियों को दुकानों की जांच करने के आदेश दिये गये हैं। वहीं इस घटना के बाद शुक्रवार की रात आईबी की टीम ने अलीगढ़ आकर डेरा डाल दिया है और अस्पतालों में बीमार लोगों से पूछताछ करके गोपनीय जांच शुरू कर दी है।
सांसद सतीश गौतम, विधायक खैर अनूप प्रधान, विधायक कोल अनिल पराशर व शहर विधायक संजीव राजा शनिवार  को  पोस्ट मार्टम हाउस पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बात कर आश्वासन दिया घटना के किसी दोषी को बक्सा नहीं जायेगा , सरकार आप लोगो के साथ खड़ी है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment