अलीगढ़ प्रशासन ने शराब माफिया से किसान की ढ़ाई बीघा जमीन मुक्त कराई 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

 
पंकज शर्मा 


अलीगढ़ | जहरीली शराब कांड में हुई मौतों के बाद से  पुलिस प्रशासन की शराब माफियाओं पर लगातार कार्रवाही जारी है |  इसी क्रम में शराबकांड के मुख्य आरोपी अनिल चौधरी द्वारा किसान की ढाई बीघा जमीन पर कब्जा कर कोल्ड स्टोर की बनाई गई बाउंड्री वॉल को सोमवार को जेसीबी मशीन की मशीन की मदद से प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया साथ ही किसान को जमीन पर कब्ज़ा भी दिला दिया | एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया थाना गोंडा क्षेत्र के गांव पींजरी के किसान मोरध्वज की ढाई बीघा जमीन पर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी अनिल चौधरी और उसके भाई द्वारा कब्जा करके कोल्ड स्टोर की बाउंड्री वाल कराई गई थी। किसान मोरध्वज ने पिछले दिन प्रशासनिक अधिकारियों के सामने प्रस्तुत होकर अनिल चौधरी द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी | जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और सोमवार तहसील प्रशासन और पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन द्वारा कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री बाल तुड़वा कर शांतिपूर्ण तरीके से किसान मोरध्वज को उनकी ढाई बीघा जमीन पर कब्जा दिलाया गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा शराब कांड के आरोपियों की अवैध कब्जा करके बनाई गई संपत्ति को चिन्हित कर कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पीड़ित किसान मोरध्वज ने बताया काफी वर्षों पूर्व अनिल चौधरी और उसके भाई के द्वारा उनकी ढाई बीघा जमीन को कब्जा कर कोल्ड स्टोर की बाउंड्री वॉल बनाई गई थी ।उस समय शराब माफिया भाइयों के सामने उनकी एक नहीं चली ।लेकिन आज उनकी शिकायत पर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए उनकी ढाई बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा कर उनको कब्जा दिलाया है ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज