अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष से की अपील मूसेवाला हत्या पर न करें राजनीति,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पंजाब: राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, लेकिन मूसेवाला की हत्या को लेकर विपक्ष लगातार भगवंत मान सरकार की आलोचना कर रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष से ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करने और मिलकर काम करने की अपील की है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा मानना है कि जो भी घटना हुई है उसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए. सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई, वो बेहद अफसोस की बात है. उसके लिए पंजाब CM कह चुके हैं कि पूरी कोशिश जारी है और विश्वास दिलाते हैं कि दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे.

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि इसके पहले पटियाला हिंसा और मोहाली बॉम्ब ब्लास्ट की घटना हुई थी जिसमें 24 या 48 घंटों में उसे हल कर लिया गया था. अभी नई सरकार है तो वो पूरा प्रयास कर रही है. विपक्षी पार्टी और सबको मिलकर पंजाब को आगे बढ़ाना है, राजनीति नहीं करनी चाहिए.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज