सरकारी रोजगार पहल रंग लाई,बरेली में मेगा जॉब फेयर से युवाओं को मिला अवसर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। प्रदेश सरकार की रोजगार सृजन नीति के तहत सेवायोजन विभाग द्वारा बरेली कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मेगा जॉब फेयर में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में 80 से अधिक कंपनियों ने भाग लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

मेले में बरेली मंडल समेत आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में युवा पहुंचे। स्थानीय और बाहरी कंपनियों—जैसे बीएलओ एग्रो, बाड़ी लाल और नोएडा की कई प्रतिष्ठित फर्मों—ने स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। विभिन्न क्षेत्रों से आई कंपनियों ने योग्य उम्मीदवारों को 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक के पैकेज ऑफर किए।

अभ्यर्थियों ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों से उन्हें अपने क्षेत्र में ही नौकरी पाने का मौका मिल रहा है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। कई युवाओं ने मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी कर नौकरी के प्रस्ताव भी हासिल किए।

मेले में मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स, सर्विस और कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की भागीदारी रही, जिससे अलग-अलग योग्यता और कौशल वाले युवाओं को रोजगार के विकल्प मिले। आयोजन स्थल पर प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गईं, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित होती रही।

यह आयोजन प्रदेश सरकार के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों का एक मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलते नजर आए है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज