नवरात्रि पूजन के दौरान पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नवरात्रि के अवसर पर चल रही पूजा की तैयारियों के बीच बरेली के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

दरसल नवरात्रि के चलते प्रदर्शनी नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। संदेश मिलते ही वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे आए इस ईमेल में दोपहर 2 बजे के आसपास विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराया गया और कर्मचारियों व आवेदकों को बाहर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाकर भवन की गहन जांच शुरू कराई गई।

इस अचानक हुई कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपना काम अधूरा छोड़कर लौट गए।फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। प्रारंभिक तौर पर यह शरारत या फर्जी सूचना भी हो सकती है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज