नगर निगम की लापरवाही से युवक की मौत, खुले नाले में गिरकर गई जान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शहर में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बारादरी थाना क्षेत्र में सैटलाइट बस अड्डे के पास खुले नाले में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे युवक नाले के किनारे खड़ा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नाले की गहराई और तेज बहाव के कारण वह कुछ ही देर में नजरों से ओझल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नाले में भारी कचरा और पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीमों ने जेसीबी मशीनों की मदद से नाले की सफाई कराई और कई स्थानों पर स्लैब तोड़कर पानी निकाला।

लगातार प्रयासों के बाद बुधवार देर रात करीब 3 बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान हरदोई निवासी तौहीद (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है।नगर आयुक्त संजीव मौर्या ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनका कहना है कि घटना स्थल पर पहले से बैरिकेडिंग की गई थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि खुले नाले लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह हादसा शहर की बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज