पड़ोसी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पथराव में बुजुर्ग महिला की जान गई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा टायर मंडी में बुधवार को एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट और पथराव तक पहुंच गई, जिसमें 65 वर्षीय महिला मारुख बेगम की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान नामक व्यक्ति अपने घर से सब्जी बेचने का काम करता है। आरोप है कि पास में दुकान चलाने वाले युवक ने उसके साथ अनुचित हरकत की। इस बात को लेकर जब शिकायत की गई तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब मारपीट शुरू हो गई। खुद को बचाने के लिए इमरान घर के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर उन्होंने दीवार के ऊपर से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

इसी दौरान एक ईंट इमरान की मां मारुख बेगम के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका पहले से दिल की बीमारी से जूझ रही थीं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज