खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल घुसने से युवक की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। ढाबे किनारे खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल घुसने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ईद के मौके पर मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ थाने के गाँव मवई काजियान निवासी मो0 नईम पुत्र निजामुद्दीन ईद के मौके पर मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल ग्राम मुड़िया मुकर्रमपुर जा रहा था।

 

 

इसी दौराम ग्राम मंडनपुर ढावे किनारे खड़े कोल्ड ड्रिंक से भरे एक ट्रक में उसकी मोटरसाइकिल घुस गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस से मृतक के शव को सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जाती है। घटना के दिन वह अपनी ससुराल में ही थी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज