महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या ,पुलिस मामले की जांच में जुटी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  शहर  के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।  महिला कॉन्स्टेबल 2019 की बैच की सिपाही थी।  महिला  कांस्टेबल को बीते दिन सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने महिला कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  वही घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल शिखा बागपत की रहने वाली थी।  आशंका इस बात की जताई जा रही थी कि महिला सिपाही के अपने पति से किसी बात को नाराज चल रही थी।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 2019 वैच की कांस्टेबल शिखा की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर हम लोग मिलकर हॉस्पिटल गए जहां पर कि वह भर्ती थी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों के द्वारा अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।  तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज