उत्तराखंड से अवैध हथियार लेकर आ रहे 6 बदमाश गिरफ्तार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद .

बरेली : बहेड़ी में वन विभाग तिराहे के पास से पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  बहेड़ी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक कार में सवार कुछ लोग उत्तराखण्ड से अवैध हथियार लेकर बरेली जा रहे हैं जिसपर पुलिस ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के वन विभाग तिराहे के पास बैरोकेडिंग कर वाहनों की तलाशी शुरू की तो  एक स्विफ्ट कार में सवार बदमाशो के पास से पुलिस ने चोरी की एक लाइसेंसी बंदूक एक अवैध पौनियाँ दो तमंचे 12 बोर एक तमंचा 315 बोर आठ कारतूस एक अवैध चाकू को  बरामद किया  . पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज