खबर कॉम्पैक्ट ।। चेक से पेमेंट नहीं होने पर महिला ने पुलिस से की शिकायत , आरोपी पर लगाये गंभीर आरोप,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने चेक का पेमेंट नहीं होने पर पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता रश्मि पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया है कि उसने अपनी बिथरी चैनपुर में अपनी जमीन का कैंट निवासी विलाल और आरिफ के नाम बैनामा कराया था , जिसमें उसे पेमेंट के रूप में उसे दो चेक मिले थे , जब उन्हें भुगतान के लिए लगाया गया तो 17 जून 2023 को बैंकों ने चेक का यह कहकर भुगतान करने से मना कर दिया कि खाता धारक के खाते में फण्ड नहीं है।

 

 

पीड़िता ने जब विलाल से भुगतान के लिए संपर्क साधा तो वह गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है और यह भी कह रहा है कि वह उसके 15 लाख का भुगतान भी नहीं करेगा।

 

बारादरी की महिला ने धोखाधड़ी व जालसाजी की शिकायत बारादरी पुलिस से की

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता का आरोप जमीन बेचने के बावजूद उसे चेक से नहीं मिला भुगतान

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज