शिक्षा मित्र की पत्नी ने पड़ोस के युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप , बारादरी पुलिस ने लिखा मुकदमा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बारादरी क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षा मित्र की पत्नी ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर छेड़छाड़ के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब उसके घर कोई नहीं था तब पड़ोस में रहने वाला युवक शिवा उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा , जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट भी की।

 

 

इसी बीच उसका देवर बचाने आया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने यह घटना इसी महीने के 15 दिसंबर की बताई है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

बरेली के बारादरी में शिक्षा मित्र की पत्नी के साथ छेड़छाड़ के साथ मारपीट का आया मामला

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता ने आरोपी पर अपने देवर की पिटाई का भी लगाया आरोप

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज