बूँची गाँव में दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

SHARE:

शीशगढ़। गांव बूँची में रविवार को सुरेश राजपूत के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि महेंद्र हिन्दू रहे।जिसमें लगभग दर्जन भर गांवों के छात्रों ने भाग लिया। इस दौड़ प्रतियोगिता को शिशु वर्ग व वाल वर्ग,दो हिस्सों में बांटा गया।

 

जिसमे 1हजार मीटर की दौड़ में शिशु वर्ग के अंकित ने प्रथम,प्रदीप द्धितीय तथा गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी दौड़ में बाल वर्ग के अरुण प्रथम,आकाश ने द्धितीय तथा तेजराम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांच सौ मीटर की दौड़ में शिशु वर्ग के मनोज ने प्रथम,अंकित ने दूसरा तथा रंजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।उधर इसी दौड़ में वाल वर्ग के विजय ने प्रथम,हरेंद्र ने दूसरा तथा सतेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

दो सौ मीटर में शिशु वर्ग के अंजू ने प्रथम,भवनेश ने दूसरा तथा आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।वाल वर्ग के सुमित,आकाश व शानू ने बाजी मारी। उधर सौ मीटर दौड़ में शिशु वर्ग के सोनू ने प्रथम,कृष्ण ने दूसरा तथा असद ने तीसरा जवकि वाल वर्ग के आशीष,अभय व अक्षय ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्रतिभागी सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि रहे महेंद्र हिन्दू ने ट्राफी देकर पुरूस्कृत किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!