बरेली में मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

SHARE:

बरेली। शहर में महिलाओं से लूटपाट और छिनैती की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक बीते दिनों इज्जतनगर, कैंट और सुभाषनगर थाना क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं से पर्स, मोबाइल और नकदी छीनने की कई घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक करगैना क्षेत्र में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने फतेहपुर रोड स्थित इटौआ मोड़ के पास घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम संजय उर्फ संजू उर्फ रघु (24) बताया है। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। फिलहाल उसका साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक, लूट का मोबाइल फोन, नकदी और पहचान पत्र बरामद किए हैं।घायल आरोपी का इलाज जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!