बरेली में चला बुलडोजर  200 से ज्यादा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, मचा हड़कंप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। धर्मकांटा से कोहड़ापीर तक चले इस अभियान में तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल की मौजूदगी ने पूरे इलाके में हलचल पैदा कर दी।

यह कार्रवाई सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत की गई, जिसमें पहले से चिन्हित दुकानों और अवैध निर्माणों को हटाया गया। नगर निगम द्वारा दो महीने पहले ही नोटिस जारी कर लाल निशान के माध्यम से अतिक्रमण चिन्हित कर दिया गया था।

फोटो में स्थानीय लोग

मंगलवार को जब टीम मौके पर पहुंची, तो कई व्यापारियों ने खुद ही अपना सामान हटा लिया, जबकि बाकी अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण करना, बिजली के तारों को भूमिगत करना और शहर में बढ़ते जाम व हादसों पर रोक लगाना है।

हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी किया, जिससे कुछ समय के लिए काम बाधित हुआ, लेकिन अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में 200 से अधिक अतिक्रमण हटाए जाने हैं और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है।

 

प्रभारी प्रवर्तन दल का बयान:
नगर निगम के प्रभारी प्रवर्तन दल अधिकारी ने बताया कि यह अभियान पूर्व निर्धारित योजना के तहत चलाया जा रहा है। सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस देकर पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बावजूद जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में 200 से अधिक अतिक्रमण हटाए जाने हैं और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज