एटीएस ने सहारनपुर से पकड़ा जैश ए मोहम्मद का आतंकवादी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ

: सहारनपुर से जैश ए मोहम्मद  और तहरीक ए तालिबान से जुड़े आतंकवादी को एटीएस ने गिरफ्तार किया है।  आतंकवादी ने एटीएस की पूछताछ में बताया है कि उसे भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की हत्या का टारगेट मिला था।  यूपी एटीएस का कहना है कि उन्हें  सूचना मिली थी कि सहारनपुर के थाना गंगोह स्थित गांव कुंडाकलां में एक युवक टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान, और जैश-ए-मोहम्‍मद  की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है। इसके बाद युवक को पकड़ा गया और पूछताछ के बाद उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया।  एटीएस को आतंकवादी से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि उसे  पाकिस्‍तान और अफगानिस्तान में सक्रिय जेईएम और टीटीपी के आतंकवादी स्पेशल ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे। वह मिस्र के रास्ते  से सीरिया और अफगानिस्तान जाने की भी योजना बना रहा था।

नदीम की फिदाइन हमले की थी तैयारी 

एटीएस की पूछताछ में पता चला कि मोहम्‍मद नदीम जेईएम और टीटीपी  से प्रभावित है और वह भारत में  फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। नदीम के  मोबाइल से एक पीडीएफ फाइल भी मिली  है, जिसमें  एक्सप्लोसिव कोर्स फिदायी फोर्स  का डाटा है। नदीम के  फोन से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के जेईएम और टीटीपी के आतंकियों के साथ चैट के अलावा वॉयस मैसेज भी मिले हैं। जिससे नदीम के मंसूबो के बारे में पता चलता है।

एटीएस ने नदीम के खिलाफ किया केस दर्ज 

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि  नदीम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी संगठन  ने नुपूर शर्मा की हत्या करने का जिम्मा दिया था  । हाल में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा हजरत पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी की  थीं। एटीएस ने नदीम के पास से एक मोबाइल, दो सिम और विभिन्न प्रकार का बम बनाने का प्रशिक्षण जानकारी सहित  साहित्य  भी बरामद किया है।एटीएस ने नदीम के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरू की हैं।

नदीम पाकिस्तान आतंकवादियों के सम्पर्क में था 

एटीएस की पूछताछ में नदीम ने स्वीकार किया कि वह  वर्ष 2018 से जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में था। वह  उसे आतंकी विशेष प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे , वह वीजा लेकर पाकिस्तान और सीरिया जाने की योजना बना रहा था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज