ट्रैक्टर ट्राली में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाने के बाद मृतकों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव वशुधारा निवासी जोगिंदर (25 वर्ष), संजीव (19 वर्ष), शिवम, भूपेंद्र और कृष्ण पाल एक साथ ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बुधवार की सुबह चार बजे सभी लोग भट्ठे से ईंट भरकर ट्रैक्टर ट्राली से बहेड़ी की तरफ आ रहे थे। आदलपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोगिंदर और संजीव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक कृष्णपाल समेत सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिये भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज