संयुक्त किसान मोर्चा सहित केंद्रीय श्रमिक संगठन पटेल चौक पर करेंगे प्रदर्शन   

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से 16 फरवरी को होने वाले देशव्यापी प्रदर्शन के लिए बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है 12 फरवरी को पीडब्ल्यूडी में मीटिंग कर पदाधिकारियों ने 16 फरवरी को शाम 5 बजे यूनियन बैंक पटेल चौक पर विशाल प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बनाई है।  इसके लिए तमाम विभागों में 2 दिनों में मोबिलाइजेशन किया गया है।
  पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस , बैंक,बीमा,नगर निगम,बरेली कालेज, बिजली विभाग आदि में इंडोर मीटिंग में साथियों को प्रेरित कर प्रदर्शन में शामिल होने का आवाहन किया गया है। गुरुवार  शाम को जीवन बीमा के मंडलीय कार्यालय पर मीटिंग कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया जिसमें महामंत्री संजीव मेहरोत्रा , मुकेश सक्सेना, डॉ अंचल अहरी, प्रवीण कालरा,गीता शांत,जितेंद्र मिश्रा,चरण सिंह यादव सर्वेश मोर्या,अवतार सिंह,हरी शकर,आशीष शुक्ला,भूपेंद्र सरस्वत, मो फैसल,  हिमांशु दीपक,सुनील कुमार,निर्भय,मुस्तकीम, आदि शामिल रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज