बरेली : स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में आज भाजपा ने स्मार्ट महिला सम्मेलन नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मेरठ की सांसद कांता कर्दम मौजूद रही । स्मार्ट महिला सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, यूपी सरकार के वनमंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना सहित मेयर उमेश गौतम के साथ भाजपा महिला संगठन से जुड़ी तमाम महिलायें मौजूद रही। कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार , मेयर उमेश गौतम सहित महिला नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई। सासंद कांता कर्दम नें महिलाओं के हित में सरकार द्वारा उठाए गए क़दम कों लेकर जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में महिलाओं से सरकार का साथ देने की अपील की। और पीएम मोदी को देश का तीसरी बार पीएम बनाने की भी बात कही। सांसद कांता कर्दम ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 शहर स्मार्ट सिटी के तहत चुने गए है।
उन्हीं शहरों में स्मार्ट महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में देशभर की महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के भागीदार बन रही है। राज्यसभा हो या लोकसभा सबसे ज्यादा महिलाएं आत्मसम्मान से सिर उठा कर आगे बढ़ रही हैं। सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ देश आगे बढ़ रहा हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी महिलाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। मेयर उमेश गौतम ने भी भाजपा सरकार में महिलाओं को हर तरह की आजादी के सरकार द्वारा उनके हित में कई योजनाएं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सुरक्षित तरीके से कई घूम सकती है। यह मोदी और योगी सरकार में ही संभव है।
