अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई,दो की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर ग्राम जियानगला के पास अनियंत्रित बाइक शीशम के  पेड़ से टकरा गई।घटना  में दो बाइक सबारों की मौके पर ही मौत हो गई।रविवार सुबह ग्राम कुतक पुर के प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर दोनों शवों पी एम को बरेली भेज दिया।

मृतक मोहन स्वरुप पुत्र मोतीराम मौर्य उम्र लगभग 35 वर्ष तथा छोटे पुत्र नामालूम निवासी शाहगढ थाना बहेड़ी के हैं।मृतक मोहन स्वरुप के भाई महेंद्र ने बताया कि उसका भाई मोहन स्वरुप मोहल्ले के ही छोटे के साथ शाहगढ बहेड़ी में ही साजिम की लकड़ी की टाल पर काम करता था।शनिवार शाम को टाल मालिक साजिम ने दोनों को शीशगढ़ थाने के गाँव मोहन पुर निवासी एक ग्रामीण को लकड़ी के 50 हजार रुपए देने को भेजा था कि रात्रि में दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।

इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह ने वताया कि सुवह कुतक पुर के प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों की शिनाख्त कर शबों को पी एम को बरेली भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज