फतेहगंज से 210 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी  हाई-वे क के गांव खिरका के दो युवाओ को पुलिस ने अफीम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।दोनो के पास से 210 ग्राम अफीम बरामद की है।आरोपियों ने सिरौली के अफीम तस्कर से अफीम लाना बताया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए। पुलिस ने उनको दौड़ कर दबोच लिया। थाना लाकर जामा तलाशी के दौरान संजीव पुत्र राम किशोर से 100 ग्राम व राम भजन से 110 ग्राम दोनों के पास से 210 ग्राम अफीम बरामद की गई।पूछताछ में उन्होंने स्थानीय थाना के गांव खिरका निवासी रामभजन और संजीव बताया है।

इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार ने बताया वह पहली बार पकड़े गए है।आरोपियों ने सिरौली के एक अफीम तस्कर से अफीम खरीदना बताया है।दोनो को जेल भेज दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज