युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बहेड़ी। युवती के साथ बलात्कार करने औऱ वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी थी कि कहीं शिकायत की तो उसे जान से मार देगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

मुंडिया नवी बक्श निवासी एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ बलात्कार किया। यह भी आरोप है कि युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया औऱ वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करके 5 लाख रूपये की मांग करने लगा। धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो जान से मर देगा। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक जयेंद्र पुत्र विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज