दो गौ तस्कर दबोचे, खेत में काट रहे थे गोवंश, ग्रामीणों की आहट सुन हो गए थे फरार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फरीदपुर क्षेत्र के गांव सुकुटिया मढ़ी खेतों में गौ तस्करों ने जिंदा 2 वर्षीय पशुओं के पैर काट डाले। ग्रामीणों की आहट सुन तस्कर गोवंश को छोड़कर तस्कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल पड़े गोवंश को डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया। दोनों गौवंशो को आईवीआरआई बरेली भिजवाया। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

सुकुटिया मढ़ी गांव में गुरुवार देर शाम गौ तस्करों ने गाय के बछड़े को पकड़कर उसका वध करने के लिए तस्करों ने उनके सबसे पहले पैर काटना शुरू कर दिए। उधर से निकल रहे ग्रामीणों की आहट सुनकर तस्कर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने जब गोवंश के पैर कटे देखे तो उन्होंने तत्काल फरीदपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फरीदपुर सीओ गौरव सिंह व इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। पैर कटे गोवंश को छटपटाते देख पुलिस ने तत्काल पशुओं के डॉक्टर को बुलाया और दोनों बंधुओं का प्राथमिक उपचार करा कर आईवीआरआई बरेली भेज दिया। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर मेवा सराफपुर गांव निवासी हसमत व फातून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को एक पार्टी का नेता बता रहा है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज