कोई रिश्तेदार बताकर लिंक भेजे मेसेज तो हो जाए सावधान , जानिए साइबर से जुड़ा यह मामला  ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • पुलिस ने ठगी रकम को खाते में कराया होल्ड ,
  • मामले की जांच अभी भी जारी ,
बरेली।  जिले की पुलिस साइबर अपराधियों  को मुहं तोड़ जवाब दे रही है , एक तरह साइबर ठग किसी को शिकार बनाते है तो वही दूसरी ओर पुलिस कार्रवाही करके पीड़ित के रूपए वापस करा देती है।  हाल के दिनों में इस तरह के तीन चार केस आ चुके है।  जब पुलिस ने साइबर ठगों से पीड़ितों के रूपए वापस दिलाये है | ऐसे ही एक मामला इज्जत नगर थाना क्षेत्र में आया था।  पुलिस ने कार्रवाही करके पीड़ित के एक लाख से अधिक रूपए वापस कराये है।  पुलिस के मुताबिक पीड़ित प्रदीप कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के  कार्यालय मे शिकायत दर्ज करायी कि उनके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका रिश्तेदार बनकर बात की एवं उनके खाते में पैसे डालने की बात कहकर एक लिंक भेजा, जिसपर क्लिक करने पर उनके खाते से छः बार में कुल 1,18,000 रूपये निकल गए।

शिकायत प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था । जिसके परिणामस्वरूप आज  शिकायतकर्ता की गयी पूर्ण धनराशि 1,18,000 रू0 को होल्ड कराया गया। पीड़ित के खाते में धनराशि की वापसी हेतु विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज