ऑटो  लिफ्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

महंगे शौक को पूरा करने के आरोपी बने चोर ,
बरेली :  शाही थाना क्षेत्र में लगनी वाली साप्ताहिक बाजार में बाइक चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के  चार मोटरसाइकिल, दो अदद तमंचे 315 बोर, नाजायज चाकू समेत दो हज़ार छह सौ रुपए भी बरामद किये हैं।पुलिस के मुताबिक आरोपियों के निशाने पर बाजार में आने वाले बाइक सवार होते थे।  आरोपी  सुनसान जगह पर खड़ी मोटरसाइकिलों को उठाकर दोनों युवक गांव कस्बा के बाहर लाकर बरेली शहर में अच्छे दामों पर बेचते थे। फिर उन पैसों को आपस में बांट लिया करते थे।
इस बीच भी दोनों नें मोटरसाइकिल चोरी की लेकिन दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए।आरोपियों ने बताया कि दोनों के पास कोई रोजगार नहीं था अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वह चोरी करते थे। शाही के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रसूलिया जाने वाले मार्ग पर दो आरोपियों को चोरी की बाइक समेत नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इस बीच पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव और कस्बो में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से वह गाड़ियां चुराते थे। थाना फतेहगंज पश्चिमी के टिटौली निवासी शादाब पुत्र इशताक अली दूसरा आरोपी तौहिद पुत्र मोहम्मद अहमद आसपास के क्षेत्र में दिन में लगने वाली साप्ताहिक बाजार पर नजर रखते थे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment