ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : घर का सामान लेने गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाषनगर के बंशीनगला निवासी नेतराम पुत्र विशाल (28) घर का सामान लेने हैं गया था। इस बीच युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के पिता नेतराम के मुताबिक उनका बेटा गुरुवार को सामान लेने गया था , इस दौरान श्मशान भूमि फाटक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही विशाल दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था होली की छुट्टियों में वह अपने  घर बरेली आया था। युवक की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment