प्रमाण पत्र वितरण के साथ मिशन शक्ति फेस 5 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी ।। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार उपनिदेशक पंचायत बरेली मंडल बरेली के दिशा निर्देशन में क्षेत्र पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के सभागार में विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज की महिला प्रधानों का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।

 

 

प्रमाण पत्र का वितरण करते हुए एडीओ पंचायत सतीश चंद्र शर्मा एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, मास्टर ट्रेनर श्रीमती सोनल तोमर, अब्दुल कादिर ने विभिन्न विषयों की जानकारी भी दी। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं जिला रिसोर्स पर्सन श्रीमती सोनम तोमर द्वारा पुनरावलोकन कराते हुए द्वितीय दिवस का शुभारंभ किया जिसमें पंचायत में नेतृत्व कौशल की अवधारणा, उपयोगिता एवं विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए प्रधान के रूप में एक अच्छे नेता के गुण पर चर्चा कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत भरतौल की केस स्टडी की जानकारी दी गई।

 

 

स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी व निगरानी हेतु स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका, सेवाओं को सुदृढ़ करने और उनकी निगरानी की रणनीति के साथ-साथ सशक्त पंचायत के लिए प्रभावी संचार की अवधारणा और तकनीक पर अभ्यास कराया गया। सशक्त पंचायत के लिए संचार एवं लैंगिक भेदभाव से संबंधित बाधाएं, आपसी बातचीत का कौशल, बैठकों के आयोजन की रणनीति एवं उसमें भाग लेना, संचार की विभिन्न तकनीक में पंचायत की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर केस स्टडी, खेल, पीपीटी, चार्ट, व्हाइट बोर्ड आदि के माध्यम से समझाया गया।

 

प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से बफरी अब्दुल नवीपुर की प्रधान सीनू, चंद्रवती, शकुंतला देवी, कमलेश कुमारी, गया श्री, दुर्गेश सक्सेना, किशोरी देवी, प्रेमलता, निदा, सुनीता, कविता सहित मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी की महिला प्रधान ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के समापन पर मूल्यांकन करते हुए प्रमाण पत्र का वितरण हुआ। अंत में सभी का धन्यवाद राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं एडीओ पंचायत सतीश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment