मनोना धाम जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मनोना धाम में दर्शन की उम्मीद लेकर घर से निकले तीन दोस्तों की यात्रा मीरगंज फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गई। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

सोर्स।एआई

पुलिस के मुताबिक, हादसा 20 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे मीरगंज फ्लाईओवर पर हुआ। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी निवासी विकास पुत्र रामौतार, पीयूष पुत्र प्रमोद और प्रिंस पुत्र जगमाल तीनों दोस्त बाइक से मनोना धाम दर्शन करने जा रहे थे।

 

सोर्स।न्यूज वोक्स

इसी दौरान फ्लाईओवर पर उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।हादसे की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने विकास और पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रिंस की हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया।
इंस्पेक्टर मीरगंज ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। एक साथ दो दोस्तों की मौत से उनके परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment