सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की पीट पीटकर हत्या का अखिलेश का ट्वीट, पुलिस ने दी यह सफाई,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उन्नाव : सपा के प्रचारक सुरेश ठाकुर की मौत के संबंध में किये गए अखिलेश के एक ट्वीट से मामला गर्माया गया है। अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सपा के प्रचारक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीट कर हत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक है।सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे।

 

वही उन्नाव  पुलिस का कहना कि सपा नेता सुरेश ठाकुर की मौत हार्ट अटैक होने के चलते हुई है। सुरेश के परिवार ने सुरेश को खुद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके शरीर पर कही भी मारपीट के निशान नहीं है।

 

योगी की तरह दिखते थे सुरेश ठाकुर

उन्नाव के रहने वाले सुरेश ठाकुर अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते थे । सुरेश ने अखिलेश यादव के साथ पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। योगी की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर आदित्यनाथ योगी की तरह कपड़े और बोलने के अंदाज से लोग उन्हें सपा का योगी कहकर भी पुकारते थे । आमतौर पर देखा यह भी गया कि सपा के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेने को उत्सुक रहते थे।

 

पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया केस,

सोहरामऊ एसओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक सुरेश ठाकुर की पत्नी सरिता की तहरीर पर 28 जुलाई को सुरेश के साथ मारपीट करने वाले रमन और उसके भाई उमेश सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज