बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। सेंथल-जादोपुर मार्ग पर ब्रह्मदेव स्थल के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक और दो किशोरों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

फोटो। मृतक पुष्पेंद्र

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पुष्पेंद्र बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही साइकिल से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। साइकिल पर दो किशोर सवार थे, जो मेला देखने के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम का माहौल है।
हाफिजगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज