आज भगवान विष्णु की पूजा से होगी हर व्यथा दूर इस विधि से करें पूजन ,जानिए  क्या कहते हैं सितारे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा कन्या राशि प्रातः 9:21 में विचरण करेगा उपरांत तुला राशि में गतिशील होगा। आज व्रहस्पतिवार में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना समस्त मनोरथों को पूर्ण करेगी। केले पर जल अर्पण करें। मुनक्का औरआंवले का भोग लगाएं। बृहस्पतिवार व्रत की कथा पढ़ें। पीले पीले वस्त्र धारण करें और दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग शांत होंगे।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- वैशाख मास,शुक्ल पक्ष

तिथि- चतुर्दशी तिथि

दिन-गुरुवार

नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र

योग- वज्र योग

करण- गर करण

राहुकाल- मध्यान्ह 1:50 से 3:29 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:35 से 7:14 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 10:32 से मध्यान्ह 3:29 तक

शुभ, अमृत,चर, का चौघड़िया शाम 5:08 से रात्रि 9:29 तक

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का राशिफल

मेष – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लिजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्तु पास रखें। सूर्य को जल दें।

वृष – स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति निरंतर सुधार की तरफ है। व्यावसायिक सफलता की ओर आप जा रहे हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन कलहकारी श्रृष्टि का भी सृजन हो रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन – स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम व संतान की स्थिति भी पहले से बेहतर हो चुकी है। व्यापार भी आपका सही चलने लगा है। मुख्य रूप से व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क – धन का आगमन होगा। कुटुंब में भी वृद्धि होगी, लेकिन निवेश करने से बचें। आपस में तू-तू, मैं- मैं से बचें। संतान की स्थिति से पहले से बेहतर है। व्यापार आपका आगे बढ़ता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह – सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापार आपका लगभग ठीक कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या – आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से सुखद खबर मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। तांबें की वस्तु का दान करें।

तुला – शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन की वापसी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी आपका बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें।

वृश्चिक – शासन- सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न होंगे। कोर्ट- कचहरी के मामलों का निपटारा होगा। राजनीति में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम व संतान मध्यम। व्यापार में महालाभ के योग। सूर्य को जल दें।

धनु – भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम बन पड़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर समय। लाल वस्तु पास रखें।

मकर – किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तेज वाहन न चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। तांबें की वस्तु पास रखें।

कुंभ – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम जीवन में नए आयाम हासिल करेंगे। संतान पहले से अच्छी स्थिति में। व्यापार में लाभ ही लाभ होगा। यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

मीन – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुर्जुगों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम- गरम रहेगा। प्रेम व संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज